क्या पंचकूला, मोहाली और ज़ीरकपुर में घर खरीदना अब भी है किफायती? जानें सस्ते विकल्प
-चंडीगढ़ के पास घर खरीदने की चाह रखने वालों के लिए बढ़ती चुनौती
चंडीगढ़- चंडीगढ़ से सटे पंचकूला, मोहाली और ज़ीरकपुर को हमेशा से घर खरीदारों के लिए किफायती और सुविधाजनक विकल्प माना जाता था। इन क्षेत्रों में न सिर्फ कीमतें अपेक्षाकृत कम थीं, बल्कि यहां की आधुनिक सुविधाएं और चंडीगढ़ की नजदीकी इन्हें खास बनाती थी। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। प्रॉपर्टी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी ने इन जगहों को कई आम खरीदारों की पहुंच से बाहर कर दिया है।
पंचकूला: प्रीमियम इलाकों में बढ़ी कीमतें
पंचकूला के प्राइम सेक्टर्स में प्रॉपर्टी की कीमतें ₹12-14 करोड़ प्रति कनाल तक पहुंच चुकी हैं। ये दरें अब चंडीगढ़ के लोकप्रिय सेक्टर्स के बराबर हैं, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यहां घर खरीदना मुश्किल हो गया है।
मोहाली: निवेशकों की पसंद, आम खरीदारों के लिए चुनौती
मोहाली अपने तेजी से विकसित हो रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर और एयरपोर्ट रोड की लोकेशन के कारण रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बन गया है। हाल ही में यहां 1 एकड़ जमीन ₹100 करोड़ में बेची गई, जो यहां के बढ़ते दामों को दर्शाता है। हालांकि, इन कीमतों ने इसे आम खरीदारों के लिए चुनौतीपूर्ण बना दिया है।
ज़ीरकपुर: विकास के साथ बढ़ती कीमतें
ज़ीरकपुर, जो अपनी बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाओं के कारण लोकप्रिय था, अब यहां भी प्रॉपर्टी की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। यह इलाका अब पहले जैसा सस्ता विकल्प नहीं रहा।
क्या हैं सस्ते विकल्प?
चंडीगढ़ के आसपास के कुछ क्षेत्रों में अब भी निवेश की उम्मीद जगी है। ये इलाके न केवल किफायती हैं, बल्कि बेहतर कनेक्टिविटी और विकास योजनाओं के कारण भविष्य में अच्छे रिटर्न दे सकते हैं।
चंडीगढ़ के पास कई ऐसे उभरते क्षेत्र हैं, जो किफायती होने के साथ-साथ सुविधाजनक भी हैं। इनमें शिशु निकेतन स्कूल के आसपास के क्षेत्र, सेक्टर 43 बस स्टैंड के पास की जगहें, मोहाली बस स्टैंड और मोहाली गवर्नमेंट सिविल हॉस्पिटल के आसपास के इलाकों को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, नई क्रिकेट स्टेडियम के पास के क्षेत्र और सेक्टर -39 ग्रेन मार्किट के आसपास भी प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। ये स्थान न केवल बजट के अनुकूल हैं, बल्कि यहां भविष्य में विकास की भी काफी संभावनाएं हैं।
इसके साथ ही चंडीगढ़ के पास रॉयल एस्टेट ग्रुप के कई प्रोजेक्ट्स हैं, जो बजट के अनुकूल और सुविधाजनक हैं। इनमें शामिल हैं:रॉयल एस्टेट जीरकपुर ऑक्सफ़ोर्ड स्ट्रीट (जीरकपुर ), मोहाली इंडस्ट्रियल इकोनॉमिक जोन (बनूर), द रॉयल सेक्टर 122 (मोहाली)
चंडीगढ़ रॉयल सिटी (नियर ऐरोसिटी, मोहाली)
रॉयल एस्टेट ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पीयूष कंसल का कहना है कि हम हमेशा से बायर्स को उनके बजट के अनुसार बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। आज भी हमारे प्रोजेक्ट्स उन लोगों के लिए किफायती विकल्प पेश करते हैं, जो अपने घर का सपना साकार करना चाहते हैं। चाहे वह मध्यम वर्गीय परिवार हो या पहली बार घर खरीदने वाले युवा, हम उनकी जरूरतों को समझते हैं और उसी के अनुसार प्रॉपर्टी उपलब्ध कराते हैं। यह समय निवेश के लिहाज से बेहद अनुकूल है, क्योंकि इन क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। नई सड़कें, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स यहां की प्रॉपर्टी वैल्यू को आने वाले समय में और बढ़ाएंगे। ऐसे में, जो लोग अभी निवेश करेंगे, वे भविष्य में अच्छे रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं।
पंचकूला, मोहाली और ज़ीरकपुर में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ने के बावजूद, रॉयल एस्टेट ग्रुप के प्रोजेक्ट्स में निवेश करके आप अपने बजट में घर खरीदने का सपना साकार कर सकते हैं। ये स्थान न केवल किफायती हैं, बल्कि भविष्य में बेहतर रिटर्न की संभावना भी रखते है।
0 टिप्पणियाँ