ऑल इंडिया स्ट्रॉ मैनेजमेंट मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात, पंजाब के कृषि उद्योग को किया सम्मानित

 ऑल इंडिया स्ट्रॉ मैनेजमेंट मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात, पंजाब के कृषि उद्योग को किया सम्मानित



पंजाब: ऑल इंडिया स्ट्रॉ मैनेजमेंट मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (AISMMA) के प्रमुख सदस्यों ने पंजाब के मुख्यमंत्री से उनके पैतृक गांव में मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पराली प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंजाब के कृषि उद्योग की सराहना की। उन्होंने भारत में पहली बार पराली प्रबंधन मशीनरी के निर्माण के लिए पंजाब के उद्यमियों को धन्यवाद देते हुए इसे राज्य की कृषि प्रगति के लिए एक अहम कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने यह वादा किया कि उनकी सरकार पंजाब के कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर समर्थन देगी। उन्होंने टिकाऊ कृषि के महत्व पर जोर देते हुए पराली प्रबंधन के लिए उद्योग द्वारा किए गए प्रयासों को सराहनीय बताया। यह पहल पंजाब में पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने और किसानों को पराली जलाने के विकल्प प्रदान करने में मददगार साबित होगी।

बैठक के दौरान एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी चिंताओं और सुझावों को रखा। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख सदस्यों में शामिल थे:

  • सरदार अमर सिंह, अध्यक्ष (दशमेश एग्रो)
  • सरदार जगतार सिंह, उपाध्यक्ष (गुरबाज एग्रो)
  • सरदार जगतजीत सिंह, महासचिव (जगतजीत एग्रो)
  • सरदार महकप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष (जसवंत एग्रो)
  • सरदार अमरजीत सिंह बराड़, कानूनी सलाहकार (पीडीसी एग्रो)
  • सरदार अमरेंद्र सिंह कलसी, स्टेज सचिव (पंजाब एग्रो)
  • सरदार परमजीत सिंह, प्रेस सचिव (दशमेश एग्रो)

विशेष रूप से उपस्थित चेयरमैन सरदार धर्म सिंह (जगतजीत इंडस्ट्री) ने भी अपने विचार रखे।

मुख्यमंत्री द्वारा कृषि उद्योग को दिया गया यह समर्थन न केवल पराली प्रबंधन की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि यह पंजाब में टिकाऊ कृषि की दिशा में उज्जवल भविष्य की योजना को भी दर्शाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ