केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया 'न्याय सेतु' एप, कोर्ट की प्रक्रिया होगी आसान
चंडीगढ़ - केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ दौरे के दौरान 'न्याय सेतु' एप की लॉन्चिंग की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अदालतों में गवाही देने की पुरानी प्रक्रिया में होने वाली परेशानियों का समाधान अब इस एप के माध्यम से संभव होगा।
गवाही के लिए चक्कर नहीं लगाने होंगे
पहले गवाही देने के लिए कोर्ट के चक्कर लगाने होते थे। सुबह 11 बजे अदालत में पहुंचते थे और शाम को 5 बजे पता चलता था कि मामले में अगली तारीख पड़ गई है।" अब 'न्याय सेतु' एप के जरिए लोग अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही दे सकते हैं और कुछ ही समय में फ्री हो सकते हैं।
नए कानूनों की शुरुआत
इस मौके पर शाह ने न्याय सेतु एप के अलावा 3 नए कानूनों से जुड़े ई-साक्ष्य, ई-सम्मन और न्याय श्रुति एप को भी लॉन्च किया। इन नए कानूनों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं:
- इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से एफआईआर दर्ज: अब लोग ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कर पाएंगे।
- फॉरेंसिक साइंस अनिवार्य: 7 साल से ऊपर के अपराधों के लिए फॉरेंसिक जांच अनिवार्य कर दी गई है।
- मॉब लिंचिंग के कठोर प्रावधान: इस कानून में मॉब लिंचिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।
- भगोड़ों पर कड़ी कार्रवाई: जो देश से भाग जाते थे, उनके खिलाफ अनुपस्थिति में भी ट्रायल चल सकेगा और उन्हें सजा दी जा सकेगी। अपील करने के लिए उन्हें सरेंडर कर हाईकोर्ट में जाना होगा।
0 टिप्पणियाँ